शनि देव कर्मफल के देवता हैं, वह सभी को उनके कर्म के अनुसार फल देते हैं। शनि जयंती के दिन व्रत का पालन करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और सुख-समृद्धि आती है।
इस साल शनि जयंती 6 जून को पड़ रही है, इस दिन राशि अनुसार कुछ चीजों का दान करने से सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है और सफलता प्राप्त होती है।
शनि जयंती के दिन मेष राशि के लोगों को लाल रंग के फल और वस्त्रों का दान करना चाहिए। वहीं वृषभ राशि के लोगों को चीनी, चावल, दूध का दान करना चाहिए।
मिथुन राशि के लोगों को नीले रंग के वस्त्र दान करें और कर्क राशि के लोगों को चावल और सफेद वस्त्रों का दान करना चाहिए।
शनि जयंती के दिन सिंह राशि के लोगों को लाल रंग के वस्त्र और कन्या राशि के लोगों को किसी गौशाला में चारा अर्पित करें।
तुला राशि के लोगों को शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए लस्सी का दान करना चाहिए और वृश्चिक राशि के लोगों को गन्ने का रस दान करना चाहिए।
वहीं धनु राशि के लोगों को मोर पंख का दान करना चाहिए और मकर राशि के लोगों को शिव मंदिर में डमरू का दान करना चाहिए।
कुंभ राशि के लोगों को उड़द की दाल और छाते का दान करना चाहिए और मीन राशि के लोगों को बेसन के लड्डू, केला का दान करना चाहिए।
शनि जयंती के दिन राशि अनुसार इन चीजों का दान करना चाहिए, धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM