आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि मां सिद्धिदात्री को समर्पित है। इस दिन भक्ति भाव से मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है।
इसके साथ ही कन्या पूजन भी किया जाता है। इस शुभ तिथि पर साधक नवरात्र का व्रत खोलते हैं।
मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही सुख, सौभाग्य एवं आय में बढ़ोतरी होती है।
अगर आप भी मां सिद्धिदात्री की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो इन चीजों दान कर सकते हैं। आइए इन चीजों के बारे में जानें।
अगर आप करियर में सफलता पाना चाहते हैं, तो गेहूं, सेब, गुड़, शहद, अनार, आडू, चेरी, आलूबुखारा, स्ट्रॉबेरी, मसूर की दाल और टमाटर आदि दान करें।
मान-सम्मान में बढ़ोतरी के लिए बेसन, पपीता, चने की दाल, अनानास, अरहर की दाल और पीली शिमला मिर्च आदि चीजों का दान करें।
अगर आप सुखों में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो इसके लिए चीनी, मिश्री, चावल, आटा, मैदा, सूजी और सफेद रंग के कपड़े आदि चीजों का दान करें।
शनि दोष से निजात पाने के लिए काले तिल, काली उड़द, साबुत मसूर, सिंघाड़ा, चमड़े के जूते एवं चप्पल और काले कंबल का दान करें।
इन सभी चीजों का दान करने से मां सिद्धिदात्री की कृपा आप पर होती रहेगी। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com