हिंदू धर्म में माघ महीने का बहुत महत्व है, यह महीना जगत के पालनहार श्रीहरिविष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित होता है।
इस महीने की पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है, इस दिन कुछ खास चीजों का दान करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और सभी काम पूरे होते हैं।
इस महीने की 24 तारीख को माघ पूर्णिमा पड़ रही है, ऐसी कुछ चीजों के बारे में बताएंगे, जिनका दान करना इस दिन बहुत शुभ माना जाता है।
इस महीने में गुड़ का दान करना बहुत शुभ माना जाता है, ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों को धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा दिलाती हैं।
इस दिन काले तिलों का दान करना बहुत शुभ माना गया है, ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है, जिससे सभी बिगड़े हुए काम पूरे होते हैं।
इस दिन तिल को पानी में मिलाकर स्नान करना चाहिए, ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और अच्छा महसूस करते हैं।
माघ पूर्णिमा के अवसर पर भगवान विष्णु की पूजा करें और फिर कन्याओं को खीर खिलाएं और उन्हें उपहरा स्वरूप कुछ भेंट करें।
इस दिन दान करने से उसके कई गुना अधिक फल मिलते हैं, ऐसे में माघ पूर्णिमा के दिन जरूरतमंद लोगों को अन्न और कपड़ों का दान करें।
माघ पूर्णिमा का हिंदू धर्म में अत्यधिक महत्व है, इस दिन कुछ खास चीजों का दान करना शुभ माना गया है, ऐसा करने से जगत के पालनहार श्रीहरि विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com