पंचांग के अनुसार, शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। इसके अलावा शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय किए जाते हैं।
शुक्रवार के दिन सफेद चीजें जैसे कि चावल, चीनी, दूध, दही, खीर, चांदी, सफेद चंदन आदि का दान करना चाहिए।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार जैसे लाल चूड़िया, कुमकुम, लाल साड़ी, लाल बिंदी आदि चीजें दान करें।
शुक्रवार के दिन बहू-बेटियों या अपने करीबी महिलाओं को रेशमी कपड़े गिफ्ट कर दें। ऐसा करने से घर में सुख शांति रहती है।
शुक्रवार के दिन किसी जरूरतमंद को पुराने फर्नीचर बर्तन आदि दान कर दें। ऐसा करने से घर में बरकत होगी और मां लक्ष्मी का निवास होगा।
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी से सुख-संपत्ति और सौभाग्य का आशीर्वाद पाने के लिए मखाने या फिर चावल की खीर का भोग लगाएं। इसके बाद इसे गरीबों में बांट दें।
शुक्रवार के दिन नमक दान करना शुभकारी होता है। ऐसा करने से कुंडली से शुक्र के दोष से छुटकारा मिलता है।