प्रत्येक वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन इस पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व 26 जनवरी 2023, गुरुवार के दिन मनाया जाएगा।
बसंत पंचमी के दिन पर मां सरस्वती की पूजा करने से सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। साथ ही इस विशेष दिन से शैक्षणिक कार्य को शुरू करने से सर्वाधिक लाभ मिलता है।
शास्त्रों में बताया गया है कि बसंत पंचमी के दिन व्यक्ति को भूलकर भी अपशब्द का प्रयोग नहीं करना चाहिए। साथ ही इस दिन वाद-विवाद से भी दूर रहना चाहिए।
इस विशेष दिन पर व्यक्ति को तामसिक भोजन व शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन सात्विक भोजन करें और मन में गलत विचार उत्पन्न ना होने दें।
बसंत पंचमी के दिन इस बात का ध्यान रखें कि मां सरस्वती की पूजा के लिए पीला वस्त्र ही धारण करें। ऐसा इसलिए क्योंकि पीला रंग माता को बहुत प्रिय है।
शास्त्रों में बताया गया है कि बसंत पंचमी के दिन पवित्र स्नान और तर्पण आदि का विशेष महत्व है। इसलिए इस विशेष दिन पर हो सके तो पितृ तर्पण अवश्य करें।
या कुन्देन्दु तुषारहार धवला या शुभ्रवस्त्रावृता। या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना।। या ब्रह्माच्युतशंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता। सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा।।