सावन का महीना महादेव को समर्पित होता है। इस महीने में श्रद्धा भाव से रोजाना भगवान शिव की पूजा की जाती है।
इस अवसर पर शिव मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया जाता है। साथ ही विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है।
अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन महीने में इन चीजों का दान अवश्य करें। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।
सावन महीने में चावल, चीनी, सफेद कपड़े आदि चीजों का दान करें। इन चीजों का दान करने से मानसिक तनाव की परेशानी भी दूर होती है।
अगर आप कुंडली में बुध ग्रह मजबूत करना चाहते हैं, तो सावन महीने में साबुत मूंग, हरी सब्जियों और मौसमी फलों का दान करें।
इन चीजों के दान से करियर और कारोबार को नया आयाम मिलती ही है। साथ ही अमीर भी होने लगते हैं।
सुख और समृद्धि के लिए सावन के महीने में दूध, दही, घी, मखाना और मिश्री आदि चीजों का दान कर सकते हैं।
सावन महीने में काले तिल, छतरी, चमड़े के जूते-चप्पल, साबुत उड़द, बर्तन आदि चीजों का दान करने से साढ़े साती से निजात मिलती हैं।
इन चीजों का दान करने से आप अमीर होने लगते हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com