खरमास में इन 6 चीजों का दान करने से बदल जाती है किस्मत


By Ashish Mishra22, Dec 2023 02:50 PMjagran.com

दान करना

हिंदू धर्म में दान करने का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि खरमास में किन चीजों का दान करने से किस्मत बदलने लगती है?

खरमास का समापन

इस बार खरमास 16 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुका है। इसका समापन 15 जनवरी को होगा। इस दौरान कई चीजों का दान करना चाहिए।

चांदी का दान करना

ज्योतिष के अनुसार, खरमास में घी से भरे चांदी के पात्र का दान करना चाहिए। ऐसा करने से मानसिक शांति मिलती है।

चने का दान

खरमास मे चने का दान करने का विशेष महत्व होता है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आने लगती है और परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं।

गुड़ का दान

खरमास में गुड़ का दान करना चाहिए। ऐसा करने से समाज में मान-सम्मान बढ़ता है और लोगों से आपसी संबंध मजबूत होता है।

शंख का दान

पूजा पाठ में शंख का विशेष महत्व होता है। इसे खरमास महीने में दान करने से धन लाभ का योग बनता है।

आटा दान करना

घरमास में गरीबों और बेसहारा लोगों को आटा दान करना चाहिए। ऐसा करने से सारी परेशानियां दूर होने लगती हैं।

लाल चंदन दान करना

खरमास के महीने में लाल चंदन दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में खुशहाली आने लगती है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ