Dev Diwali 2024: राशि अनुसार ये चीजें दान करने से दूर होगी गरीबी


By Farhan Khan16, Nov 2024 07:00 AMjagran.com

देव दीपावली

हर साल कार्तिक पूर्णिमा तिथि पर देव दीपावली मनाई जाती है। इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था।

जीवन के सभी दुःख समाप्त

इसी उपलक्ष्य पर देव दीपावली मनाई जाती है। इस दौरान भगवान शिव की पूजा करने से जीवन के सभी दुःख समाप्त हो जाते हैं।

दान का खास महत्व

इसके अलावा शिव जी की कृपा भी बरसती है और साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होती है। देव दीपावली पर दान का भी खास महत्व है।

राशि अनुसार करें दान

आज हम आपको बताएंगे कि राशि अनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

मेष राशि

मेष राशि के जातक हनुमान जी की कृपा पाने के लिए पूर्णिमा के दिन दिन गुड़ और गेहूं का दान करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक शुक्र मजबूत करने के लिए देव दीपावली के दिन चावल और चीनी का दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक कारोबार में तरक्की पाने के लिए साबुत मूंग और हरी सब्जियों का दान करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक तनाव से निजात पाने के लिए देव दीपावली के दिन दूध और दही का दान करें।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com