दीपक में तुलसी की सूखी लकड़ी डालकर जलाने के 5 फायदे


By Ashish Mishra17, Nov 2024 02:03 PMjagran.com

तुलसी की लकड़ी

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे और उसकी लकड़ी का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि दीपक में तुलसी की सूखी लकड़ी डालकर जालने से क्या फायदे होते हैं?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को जलाते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष होने की संभावना रहती है।

दीपक में सूखी तुलसी की लकड़ी जलाने के फायदे

वास्तु के अनुसार, दीपक में तुलसी की सूखी लकड़ी डालकर जलाना शुभ माना जाता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

बुरी नजर से छुटकारा

दीपक में तुलसी की सूखी लकड़ी डालकर जलाने से बुरी नजर दूर होने लगती है। इसके साथ ही, परिवार के सदस्यों को रोगों से छुटकारा मिलता है।

धन की कमी से छुटकारा

आर्थिक तंगी का सामना करने वाले लोगों को दीपक में तुलसी की सूखी लकड़ी डालकर जलाना चाहिए। ऐसा करने से धन की कमी दूर होती है और तरक्की के योग बनते हैं।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

घर में दीपक के साथ तुलसी की सूखी लकड़ी डालकर जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही, आसपास का वातावरण शुद्ध होता है।

देवी-देवताओं का आशीर्वाद

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। इसकी सूखी लकड़ी को दीपक के साथ जलाने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।

कार्य में मिलती है सफलता

कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता न मिलने पर दीपक में तुलसी की सूखी लकड़ी डालकर जलाएं। ऐसा करने से कार्य में सफलता मिलती है और व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।

पढ़ते रहें

वास्तु के नियमों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ