सनातन धर्म में विनायक चतुर्थी का विशेष महत्व होता है। इस दिन गणेश जी की पूजा करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि विनायक चतुर्थी पर किन चीजों का दान करना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, आज यानी 30 मई 2025 को विनायक चतुर्थी मनाई जा रही है। इस दिन पूजा-पाठ और दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे विनायक चतुर्थी के दिन दान करना शुभ होता है। इससे धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं।
विनायक चतुर्थी पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को अन्न का दान करना चाहिए। इससे घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती है और तरक्की के योग बनते हैं।
इस दिन अपनी क्षमता के अनुसार धन का दान करना शुभ होता है इससे तिजोरी में धन का भंडार भरा रहता है और कंगाली दूर होती है।
विनायक चतुर्थी पर लोगों को फल जैसे- केला और सेब का दान करना चाहिए। इसके अलावा, दूध से बनी चीजों को भी दान कर सकते हैं।
विनायक चतुर्थी पर हरे रंग के वस्त्र का दान करें। इससे गणेश जी पसंद होते हैं और उनका आशीर्वाद भी मिलता है। इसके अलावा, कार्य में सफलता के योग बनते हैं।
विनायक चतुर्थी पर इन चीजों का दान करने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके साथ ही, परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है।
दान करने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ