शादी के बाद पति-पत्नी के बीच छोटी-मोटी लड़ाई-झगड़ा होना नॉर्मल है, लेकिन अगर यह लड़ाई-झगड़ा बढ़ जाए, तो रिश्ता खत्म होने की कगार पर पहुंच जाता है।
आज हम आपको उन उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो करने से आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आ सकती है। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानें।
धन की देवी मां लक्ष्मी को सफेद चीजों का भोग लगाने से पति-पत्नी के बीच रिश्ते में मधुरता आती है और गृह क्लेश भी नहीं होता।
घर में हर तरह के क्लेश से दूर रहने और पति-पत्नी के बीच जीवनभर प्रेम बना रहे, इसके लिए दीपक में दो कपूर के टुकड़े रखकर जलाएं।
जिस घर में रोजाना तुलसी के पौधे में जल अर्पित करने के साथ-साथ ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप किया जाता है, उस घर में हमेशा प्रेम बना रहता है।
बेडरूम में राधा-कृष्ण की तस्वीर जरूर लगानी चाहिए क्योंकि इन्हें प्रेम का प्रतीक माना जाता है। आपको भी यह तस्वीर लगानी चाहिए।
अगर आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां चल रही है, तो इसके लिए आपको शुक्रवार के दिन गाय के दूध से बना शुद्ध घी दान करना चाहिए। आपकी समस्या हल हो जाएगी।
विवाहित महिलाओं को रोजाना मां दुर्गा के 108 नामों का जाप करना चाहिए। इससे पति की आयु लंबी होती हैं और घर में खुशियां कभी कम नहीं होती।
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com