सनातन धर्म में वैशाख अमावस्या के दिन पूजा-पाठ और स्नान-दान करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन किन चीजों का दान करना शुभ होता है?
पंचांग के अनुसार, अप्रैल के महीने में 27 अप्रैल को वैशाख अमावस्या है। इस दिन पितरों का तर्पण करने का भी विधान होता है।
पंचांग के अनुसार, वैशाख अमावस्या की शुरुआत 27 अप्रैल को सुबह 04 बजकर 49 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 28 अप्रैल को देर रात 01 बजे होगा।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे वैशाख अमावस्या पर दान करना शुभ होता है। इससे साधक के जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
वैशाख अमावस्या पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को अन्न का दान करें। इससे व्यक्ति के जीवन में धन-धान्य की प्राप्ति होती है।
अमावस्या के दिन अपनी क्षमता के अनुसार धन का दान करना चाहिए। इससे आर्थिक तंगी दूर होने लगती है और धन लाभ के योग बनते हैं।
वैशाख अमावस्या पर काले तिल का दान करना शुभ होता है। इससे पितरों का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
वैशाख अमावस्या पर इन चीजों का दान करने से साधक की किस्मत चमकने लगती है। इसके साथ ही, बिगड़े काम भी बनते हैं।
दान करने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ