Jyeshtha purnima पर दान करें ये 3 चीजें, कंगाली होगी दूर


By Ashish Mishra02, Jun 2025 11:20 AMjagran.com

Jyeshtha purnima 2025

सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन दान-पुण्य करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि ज्येष्ठ पूर्णिमा पर किन चीजों का दान करना शुभ होता है?

ज्येष्ठ पूर्णिमा कब है?

पंचांग के अनुसार, 11 जून 2025 को ज्येष्ठ पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

ज्येष्ठ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा की शुरुआत 10 जून को सुबह 11 बजकर 35 मिनट से होगी। इसका समापन 11 जून को दोपहर 01 बजकर 13 मिनट पर होगा।

इन चीजों का दान करें

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे ज्येष्ठ पूर्णिमा पर दान करना शुभ माना जाता है। इससे जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।

अन्न का दान करें

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को अन्न का दान करना चाहिए। इसे दान करने से घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

चावल का दान करें

पूर्णिमा के दिन चावल का दान करना शुभ होता है। इसे दान करने से धन और वैभव की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही, जीवन में खुशियां आती हैं।

सफेद मिठाई का दान करें

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को सफेद मिठाई दान करें। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को ज्येष्ठ पूर्णिमा पर इन चीजों का दान करना चाहिए। इससे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

पढ़ते रहें

दान करने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ