दिवाली हर साल बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस पावन दिन पर लोग धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं।
इसके अलावा लोग व्रत भी करते हैं। दिवाली हर वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है।
दिवाली पर देवी लक्ष्मी विधिवत पूजा करने से घर में कभी धन का आभाव नहीं रहता है। जीवन में भी खुशहाली आती है।
आज हम आपको दिवाली से जुड़ा एक ऐसा उपाय बताएंगे, जिन्हें करने से जीवन में कभी धन की कमी नहीं होगी। आइए इन उपायों के बारे में जानें।
धन की समस्या से निजात पाने के लिए दिवाली की रात में माता लक्ष्मी के समक्ष एक घी का दीपक जलाना चाहिए।
फिर मां को खीर का भोग लगाना चाहिए। फिर कमलगट्टे की माला से उनके वैदिक मंत्रों का जाप करना चाहिए।
इसके साथ ही कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। इसके बाद आरती से पूजा को समाप्त करें। ऐसा करने से कभी धन की कमी नहीं होगी।
धन की वर्षा करने के लिए दिवाली के दिन यह 1 उपाय जरूर करें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com