मौसम धीरे-धीरे बदल रहा है और बरसात का मौसम भी शुरू हो चुका है। ऐसे में लोगों का लाइफस्टाइल भी बदल चुका है। वहीं, यह मौसम बहुत-सी परेशानियां भी साथ लेकर आता है।
इन परेशानियों में जोड़ों में दर्द होना भी शामिल है और आज के समय में उम्र से पहले लोगों के जोड़ों में दर्द होने की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके लिए कुछ उपाय भी आजमाए जाते हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो करने से आपको बरसात में जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
जोड़ों के दर्द से राहत के लिए आप त्रिकोणासन कर सकते हैं। इस आसन को त्रिकोणी आसन के नाम से भी जाना जाता है। इससे आपकी हड्डियां भी लोहे जैसी मजबूत हो सकती है।
त्रिकोणासन के लिए सबसे पहले दोनों पैरों के बीच फासला रखते हुए सीधे खड़े हो जाएं। अब लंबी सांस लेते हुए और दाईं ओर झुकें और नजर सामने की ओर रखें।
इस दौरान अपने दाएं हाथ की उंगलियों से दाएं पैर को छूने की कोशिश करें। वापस पहले वाली स्थिति में आ जाएं और इस आसन का अभ्यास को बाईं तरफ से भी करें।
जो लोग रोजाना उष्ट्रासन करते हैं, तो इससे उन्हें हड्डियों और जोड़ों में होने दर्द से राहत मिल सकती है। यह आसन हार्ट की हेल्थ को भी बेहतर बनाने का करता है।
उष्ट्रासन के लिए घुटनों के बल बैठ जाएं। अब सांस लेते हुए रीढ़ के निचली हिस्से को आगे की तरफ झुकाएं। अब अपनी पीठ को पीछे की तरफ मोड़ें। 30 से 60 सेकंड तक ऐसे ही बने रहें।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com