डिनर के बाद ये 2 योगासन करने से सेहत रहेगी चकाचक


By Farhan Khan22, Jun 2025 11:00 AMjagran.com

योगासन है जरूरी

योगासन न सिर्फ आपको शारीरिक रूप से मजबूत रखता है, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत रखता है। आपको अपने डेली रूटीन में योगासन जरूर शामिल करना चाहिए।

डिनर के बाद करें ये योगासन

आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे, जो आपको डिनर के बाद जरूर करने चाहिए। इससे आपकी सेहत चकाचक रहेगी। आइए इन योगासन के बारे में जानें।

गोमुखासन करें

आपको गोमुखासन करना चाहिए। इसे अंग्रेजी में काऊ फेस पोज भी कहा जाता है। यह रीढ़ और पेट की मांसपेशियों में खिंचाव लाने मदद करता है। आप इसे कुछ इस तरह से कर सकते हैं।

गोमुखासन करने का तरीका

गोमुखासन करने के लिए सबसे पहले अपने बाएं पैर को मोड़ें और अपने टखने को बाएं कूल्हे के पास रखें। अब अपने दाहिने पैर को बाएं पैर पर इस तरह रखें कि दोनों घुटने एक-दूसरे को स्पर्श करें।

गोमुखासन में अपनी रीढ़ को सीधा रखें

इसके बाद दोनों हाथों को पीछे की ओर इस तरह लें कि दायां हाथ बाएं हाथ को पकड़ ले। अपनी रीढ़ को सीधा रखें और लगभग 1 मिनट तक गहरी सांसें लें। फिर से यही प्रक्रिया दोहराएं।

वृक्षासन करें

डिनर के बाद आपको वृक्षासन करना चाहिए। इस आसन को ट्री पोज भी कहा जाता है। इससे माइंड एकदम शांत रहता है और दिमाग भी पॉजिटिव रहता है। आप इसे कुछ इस तरह से कर सकते हैं।

वृक्षासन करने का तरीका

वृक्षासन करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। अब दाहिने घुटने को मोड़कर दाएं पैर को बाईं जांघ पर रखें। बाएं पैर को सीधा रखते हुए शरीर का संतुलन बनाएं।

वृक्षासन में हथेलियां नमस्ते मुद्रा में रखें

हाथों को सिर के ऊपर उठाएं और हथेलियों को एक साथ मिलाकर नमस्ते मुद्रा में लाएं। कुछ समय इसी अवस्था में रहें और फिर सांस छोड़ते हुए सामान्य स्थिति में वापस आ जाएं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com