ये योगासन करने से चुटकियों में दूर हो सकता है डिप्रेशन


By Farhan Khan02, Feb 2025 08:00 PMjagran.com

स्ट्रेस मैनेजमेंट

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव एक आम समस्या बन गई है। ऐसे में स्ट्रेस मैनेजमेंट एक चैलेंज बनकर हमारे सामने आ गया है।

स्ट्रेस से निजात दिलाएंगे ये योगासन

अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में ये योगासन आपकी मदद कर सकते हैं। आइए इन योगासन के बारे में विस्तार से जानें।

वृक्षासन करें

इस आसान को ट्री पोज के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप रोज सुबह यह आसान करते हैं, तो इससे न सिर्फ मानसिक शांति मिलेगी। बल्कि यह आपका फोकस भी बढ़ाएगा।

त्रिकोणासन करें

रोज सुबह 10 मिनट यह आसन करने से आपका शरीर लचीला बनेगा। इसे ट्रैंगल पोज भी कहा जाता है। इससे आपका मन भी एकदम शांत रहेगा।

भुजंगासन करें

यह आसन तनाव दूर करने के साथ-साथ पीठ के दर्द से भी निजात दिला सकता है। आपको रोज 10 मिनट यह आसन करें। आपको फर्क नजर आने लगेगा।

शवासन करें

इस आसन को शव मुद्रा भी कहते हैं। शवासन करने से तनाव दूर होता है। इसके अलावा यह स्लीप क्वालिटी को भी बेहतर बनाता है।

शशांकासन करें

यह आसन तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है। शशांक आसन हिप्स, पेट और थाइ का फैट को कम में भी किसी रामबाण से कम नहीं है।

लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com