गुरुवार के दिन ये 5 काम करने से संवर जाएगा जीवन


By Farhan Khan22, May 2025 06:00 AMjagran.com

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी को समर्पित

सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होते हैं। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी के लिए होता है। इस दिन विष्णु जी की पूजा की जाती है।

भगवान विष्णु जी की पूजा करने से क्या होता है?

भगवान विष्णु जी की पूजा करने से जीवन में खुशहाली आती है। बंद किस्मत का ताला खुलने लगता है और बिगड़े काम भी बनने लगते हैं।

गुरुवार के दिन करें ये काम

आज हम आपको कुछ ऐसे कामों के बारे में बताएंगे, जिन्हें गुरुवार के दिन करने से आपका जीवन संवर जाएगा। आइए इन कामों के बारे में जानें।

हल्दी के पानी से स्नान करें

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, अगर आप गुरुवार के दिन हल्दी के पानी से स्नान करते हैं, तो ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।

चने की दाल का दान करें

जो जातक गुरुवार वाले दिन चने की दाल का दान करते हैं। ऐसे जातक हमेशा सफल होते हैं। इनके घर में समृद्धि आती है।

घी का दीपक जलाएं

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद उनके सामने घी का दीपक जलाने से आपके परिवार के सदस्यों की आय हमेशा बढ़ती रहेगी।

विष्‍णु चालीसा का पाठ करें

अगर आप कर्ज की समस्या से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो इसके लिए गुरुवार के दिन पूरे पवित्र मन के साथ विष्‍णु चालीसा का पाठ करें।

केसर वाला दूध पिएं

गुरुवार को रात को सोने से पहले केसर वाला दूध पीने से आपकी कुंडली में गुरु की स्थिति ठीक हो सकती है। पड़ोसी से मान-सम्मान मिल सकता है।

गुरुवार के दिन ये 5 काम करने से आपका जीवन संवर जाएगा। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com