सौभाग्यशाली लोगों के पैरों के तलवे में होते हैं ये निशान


By Farhan Khan21, May 2025 05:26 PMjagran.com

सामुद्रिक शास्त्र होता है जरूरी

सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंगों के बनावट के जरिए व्यक्ति के भविष्य से जुड़े जानकारी हासिल की जा सकती है। यह शास्त्र आज भी लोगों का भविष्य संवार रहा है।

पैरों के तलवे में बने सौभाग्य निशान

आज हम आपको पैरों के तलवों में बने उन निशान के बारे में बताएंगे, जो व्यक्ति के सौभाग्यशाली होने का संकेत देते हैं। आइए इन संकेतों के बारे में जानें।

लालिमा और चिकने तलवे

लालिमा और चिकने तलवे इस बात की ओर इशारा करते हैं, कि आपसे ज्यादा लकी कोई इंसान नहीं है। मां लक्ष्मी भी आपसे प्रसन्न रहती है।

घर में होगा धन का आगमन

मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने के साथ-साथ आपके घर धन का आगमन हो सकता है। बिगड़े काम बनने भी टाइम नहीं लगता।

सपाट तलवे

सपाट तलवे इस बात का संकेत हैं कि इस तरह के लोगों के विचार एकदम खुले होते हैं। ये अपना कोई भी फैसला सोच-समझकर लेते हैं।

मेहनत के दम पर सफलता हासिल करना

इनका हर फैसला एकदम सही साबित होता है। अपनी मेहनत के दम पर ये सफलता हासिल करते हैं। ऐसे लोग अपना कोई भी काम कल पर नहीं छोड़ते।

पैरों के तलवे में फूल का निशान

पैरों के तलवे में अगर फूल का निशान बना हो, तो यह आपकी बंद किस्मत का ताला खोलने की ओर इशारा करता है। इससे आपके अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।

अटका धन मिलने की संभावना

अच्छे दिन शुरू होने के साथ-साथ घर में समृद्धि आती है। परिवार के सदस्यों की आय भी धीरे-धीरे बढ़ने लगती है। अटका धन मिलने की संभावना है।

सौभाग्यशाली लोगों के पैरों के तलवे में ये निशान होते हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com