मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह है। नए साल के पहले मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें। इसके साथ ही मसूर की दाल का दान करें।
वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है। शुक्रवार को पक्षियों को चावल का दाना डालें और सफेद रंग की चीजों का दान करें।
बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि के स्वामी है। नए साल में विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करने के साथ गाय को हरा चारा खिलाएं।
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा को माना जाता है। इसलिए नए साल में चीनी, दही, आटा आदि सफेद चीजों को दान करें।
सिंह राशि के स्वामी सूर्य ग्रह है। ग्रहों के राजा सूर्य को मान-सम्मान, प्रतिष्ठा, धन धान्य की बढ़ोत्तरी वाले ग्रह है। इसलिए नए साल में सूर्य को जल से अर्घ्य करना शुभ होगा।
धनु और मीन राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति माने जाते हैं। इसलिए भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें। इसके साथ ही चावल, गुड़, चने की दाल आदि का दान करें।
मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनि माने जाते हैं। नए साल में रोजाना शनिदेव की पूजा करने के साथ हनुमान जी की पूजा करें।