रुद्राक्ष धारण करने के बाद इन 4 कामों को करने से बचें


By Ashish Mishra29, Nov 2023 10:00 PMjagran.com

रुद्राक्ष धारण करना

इसे भगवान शिव का अंग माना जाता है। इसे धारण करने से कई तरह की परेशानियां दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि रुद्राक्ष को धारण करने के बाद क्या नहीं करना चाहिए?

शिव जी की कृपा

ऐसा कहा जाता है कि रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के आंसू से हुई है। इसे धारण करने शिव जी कृपा बनी रहती है।

रुद्राक्ष धारण करने के नियम

इसे धारण करने के बाद नियमों का पालन करना चाहिए। अगर आप रुद्राक्ष के नियमों का पालन नहीं करेंगे तो जीवन में कई तरह की परेशानियां होने लगेगी।

शव यात्रा में न जाएं

रुद्राक्ष को धारण करके शव यात्रा या श्मशान घाट पर नहीं जाना चाहिए। अगर आप शव यात्रा में शामिल होते हैं तो रुद्राक्ष को निकाल दें।

मांसाहारी भोजन न करें

अक्सर लोग रुद्राक्ष धारण करने के बाद मांसाहारी चीजों का सेवन करते हैं। ऐसा करने से शिव जी नाराज होने लगते हैं।

रुद्राक्ष पहनकर न सोएं

कई लोग रुद्राक्ष को पहनकर सो जाते हैं। ऐसा करना गलत होता है। सोते समय इसे उतारकर सिर के पास रख लेना चाहिए। इससे मन शांत रहता है।

बच्चे के जन्म पर न पहनें रुद्राक्ष

शास्त्र के अनुसार, उस जगह पर रुद्राक्ष पहनकर नहीं जाना चाहिए, जहां पर बच्चे का जन्म हुआ हो। ऐसा करने से रुद्राक्ष अपवित्र हो जाता है।

रुद्राक्ष धारण करने का मंत्र

इसे धारण करते समय ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ