कब्ज से छुटकारा पाने के लिए करें ये चीजें


By Akshara Verma11, Aug 2025 01:00 PMjagran.com

कब्ज से छुटकारा कैसे पाएं?

कई लोगों कब्ज जैसी समस्या का काफी सामना करना पड़ता हैं। यह शरीर को भी प्रभावित करती है। आइए स्टोरी से जानते हैं किन चीजों को करने से कब्ज से छुटकारा मिल सकता हैं।

अधिक पानी पिएं

अगर आप कब्ज की समस्या से राहत पाना चाहते है, तो आप पानी का अधिक से अधिक सेवन करें। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता हैं।

फाइबर से भरपूर आहार

कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए आप अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर आहार का सेवन करें। आप फल, सब्जियां और साबुत अनाज खाएं। यह कब्ज की समस्या में कमी करेंगे।

योग करें

आप कब्ज की समस्या से मुक्ति पाने के लिए रोज सुबह या शाम योगा करें। ऐसा करने से कब्ज की समस्या में राहत आएगी।

ऑयली फूड कम खाएं

कब्ज से राहत पाने के लिए आप ऑयली खाना खाने से परहेज करें। यह शरीर के लिए हानिकारक होता हैं। साथ ही, ज्यादा सेवन करने से शरीर में बीमारियां भी होने लगती हैं।

घी का सेवन कम

ज्यादातर लोग खाने में घी की अधिक मात्रा डालकर सेवन करते हैं, जिससे कब्ज की समस्या बढ़ने लगती है। इसे कम करने के लिए आप घी का सेवन लिमिटेड करें।

मल जरूर करें

आप कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए नियमित रूप से मल का त्याग करें। ऐसा करने से कब्ज की समस्या में राहत मिलने लगेगा।

तनाव कम करें

क्या आप जानते हैं तनाव के कारण भी शरीर में कब्ज की समस्या उत्पन्न होने लगती हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए आप तनाव में कमी करें।

कब्ज की समस्यां में कमी करने के लिए आप इन चीजों का जरूर इस्तेमाल करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva