सुबह में जब हमारा पेट साफ नहीं हो पाता, तो इससे न सिर्फ पेट में गैस बनने लगती है, बल्कि सिर में दर्द होने लगता है। आपका पूरा दिन भी खराब हो जाता है।
अगर आप भी पेट साफ न करने की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में आपको ये काम जरूर करने चाहिए। आइए इन कामों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
जो लोग रोजाना फाइबर से भरपूर फूड्स खाते हैं। उनका पेट एकदम साफ रहता है। इसके लिए आप नाशपाती, स्ट्रॉबेरी, ब्रोकली, शकरकंद और साबुत अनाज खा सकते हैं।
अजवाइन और सौंफ का पानी फाइबर, विटामिन, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम से भरपूर होता है। पेट को साफ रखने के लिए आप यह पानी पी सकते हैं।
पेट को साफ रखने के लिए आप अदरक का सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन.कैल्शियम, आयरन, जिंक, कॉपर, मैंगनीज, और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं।
जिन लोगों को रोजाना 1 गिलास गर्म पानी पीने की आदत होती है। ऐसे लोगों का पेट एकदम साफ हो जाता है। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं।
सुबह में गुनगुने पानी में 2 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर इसका सेवन करें। सेब का सिरका एसिटिक एसिड, पोटेशियम और कैल्शियम होता है।
पेट को एकदम अच्छा रखने के लिए आप सूखा आलूबुखारा खाना चाहिए। सूखा आलूबुखारा अघुलनशील फाइबर, सोर्बिटोल और क्लोरोजेनिक एसिड होता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com