अगर आपके कंधे चौड़े हैं और आप उन्हें स्टाइलिश तरीके से कवर करना चाहती हैं, तो इंडियन ड्रेस के साथ ऐसे भूमि पेडनेकर के इन ब्लाउज डिजाइन से इंस्पिरेशन लें।
भूमि ने लहंगा के साथ वी नेकलाइन वाला ब्लाउज पहना है। इस तरह के ब्लाउज चौड़े कंधे वाली लड़कियों पर खूब जचती हैं।
चौड़े कंधों को खूबसूरत और मॉडर्न लुक देने के लिए कोर्सेट ब्लाउज ट्राई करें। ऐसे ब्लाउज शादी से लेकर पार्टी तक के लिए बेस्ट है।
अगर शादी में सिंपल साड़ी पहन रही हैं, तो उसके साथ मिरर वर्क ब्लाउज कैरी करें। यह आपको रॉयल और क्लासी लुक देगा।
यंग गर्ल्स अपने लुक में हॉटनेस का तड़का लगाने के लिए एक्ट्रेस जैसी ऑफ शोल्डर ब्लाउज ट्राई करें। ऐसे ब्लाउज पार्टीज के लिए एकदम परफेक्ट है।
चौड़े कंधे वाली लड़कियां कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं, तो ऐसे हॉल्टर नेक ब्लाउज को ऑप्शन में रखें।
हैवी एंब्रॉयडरी ब्लाउज सिंपल साड़ी लुक में जान डाल देती हैं। आप भी ऐसे ब्लाउज टेलर से सिलवा सकती हैं।
अगर आप लहंगा पर क्लीवेज फ्लॉन्ट करना नहीं पसंद करती हैं, तो इस तरह के हाई नेक ब्लाउज को वॉडरोब में शामिल करें।
चौड़े कंधे वाली लड़कियां इन ब्लाउज डिजाइन से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@bhumipednekar)