फायदे ही नहीं, ज्यादा आम खाने से हो सकते हैं ये 5 नुकसान


By Priyam Kumari09, Jun 2025 02:11 PMjagran.com

आम खाने के फायदे

आम एक ऐसा स्वादिष्ट फल है, जिसका नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। मैंगो लवर्स साल भर आम खाने के इंतजार करते हैं।

आम फलों का राजा

आम का मीठा और रसीला हर किसी को पसंद आता है। इसके स्वाद के कारण ही आम को फलों का राजा कहा जाता है।

आम खाने के नुकसान

आम सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ ही, नुकसानदायक भी है। अगर आप रोजाना खूब आम खाते हैं, तो इन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

पेट की समस्याएं

अगर आप अधिक मात्रा में आम खाते हैं, तो पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसमें पेट में सूजन, गैस, अपच और पेट दर्द हो सकता है।

शुगर लेवल का बढ़ना

आम में चीनी की मात्रा अधिक होने के कारण यह डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है। यह शुगर लेवल को बढ़ाने में मदद करता है।

वजन बढ़ना

अगर आप रोजाना आम खाना पसंद करते हैं, तो इसमें मौजूद कैलोरी के कारण वजन बढ़ने का खतरा बढ़ सकता है।

एलर्जी की समस्या

अक्सर आम खाने के बाद कुछ लोगों को एलर्जी और स्किन से जुड़ी दिक्कतें होती हैं। इसमें पेट दर्द, नाक बहना, खुजली, पिंपल्स और अन्य समस्याएं।

दस्त की संभावना

आम में मौजूद फाइबर के कारण आंत में जलन हो सकती है, जिससे दस्त की भी संभावना हो सकती है। इसलिए अधिक आम खाने से बचें।

ज्यादा आम खाने से ये समस्याएं हो सकती हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva