Govardhan Puja 2024: श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय


By Farhan Khan01, Nov 2024 01:22 PMjagran.com

गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व

हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है। इसे अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व दिवाली के दूसरे दिन मनाया जाता है।

2 नवंबर को मनाया जाएगा गोवर्धन पूजा का पर्व

इस साल यह पर्व 2 नवंबर को मनाया जाएगा है। गोवर्धन पूजा के दिन महिलाएं घर से बाहर गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाती हैं और उसकी पूजा करती हैं।

गोवर्धन पूजा से जुड़े उपाय

गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्ण की पूजा का विधान है। इस दिन कुछ खास उपायों को करना भी बेहद शुभ माना जाता है।

गाय का गोबर जलाकर धुआं करें

अपने घर से नकारात्मकता दूर करने के लिए गोवर्धन पूजा की दिन संध्याकाल के समय गाय का गोबर जलाकर धुआं करें।

बनी रहेगी सुख-शांति

इससे आसपास मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है।

श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाएं

गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाने से श्रीकृष्ण सदैव अपनी कृपा बरसाते हैं।

गृह क्लेश से निजात

इसके अलावा घर में धन और अन्य की कभी भी कमी नहीं होती है। गृह क्लेश से भी निजात मिलती है।

पीपल के पेड़ के सामने 7 दीपक जलाएं

गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए आप पीपल के पेड़ के सामने 7 दीपक जलाएं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com