आजकल बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण लोग कई घातक बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। इन्हीं समस्याओं में से एक हाई कोलेस्ट्रॉल है।
गुड कोलेस्ट्रॉल आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है, तो वहीं बैड कोलेस्ट्रॉल के कारण हार्ट संबंधी और अन्य बीमारियों का खतरा रहता है।
अगर आप भी कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान हैं, तो 7 दिन में कुछ असरदार घरेलू उपायों की मदद से इसे कंट्रोल कर सकते हैं।
अलसी के बीज शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में कारगर है। इन बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है।
जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, वो नियमित रूप से एक गिलास गर्म पानी या दूध में एक बड़ा चम्मच पिसा हुआ अलसी के बीज मिलाकर पिएं।
कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए लहसुन रामबाण है। इसमें मौजूद गुण कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को सामान्य करने में मदद करते हैं।
अगर आप बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना सुबह और रात को सोने से पहले कच्चे लहसुन की कुछ कलियां चबाएं।
सेब का सिरका कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाता है। एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिक्स करें, इसे अच्छी तरह से मिला लें और इस ड्रिंक को नियमित रूप से पिएं।
अगर आप भी कोलेस्ट्रॉल घटाना चाहते हैं तो ये उपाय जरूर अपनाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com