100 साल तक नहीं होगी बीमारी, रोज सुबह करें ये 5 काम


By Shradha Upadhyay24, Apr 2024 11:28 PMjagran.com

सुबह की शुरुआत

कहा जाता है सुबह की शुरुआत अच्छी होने पर पूरा दिन अच्छा जाता है। सुबह उठने के बाद के कुछ घंटे हमारे मूड और एनर्जी लेविल को निर्धारित करते हैं।

बिजी लाइफस्टाइल में समय

ऐसे में यदि आप इतनी बिजी लाइफस्टाइल में सुबह के वक़्त कुछ समय खुद के लिए निकाला लेते हैं। तो ये आपके लिए अच्छा होगा।

जरूरी मॉर्निंग हैबिट

ऐसे में आप भी यदि आप भी लंबे समय तक जीना चाहते हैं। और खुद को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है। इसमें आज हम आपको कुछ मॉर्निंग हैबिट बताएंगे। जिन्हें आप भी फॉलो कर सकती हैं।

स्ट्रेचिंग जरूर करें

सुबह उठकर आप हेल्दी रहने के लिए हल्की स्ट्रेचिंग जरूर करें। यह बॉडी को फ्लेक्सिबल बनाने के साथ एंजाइटी और स्ट्रेस लेविल को भी कम करता है।

अश्वगंधा लें

इसके अलावा स्वस्थ और लंबे जीने के लिए अश्वगंधा का सेवन काफी फायदेमंद होता है। यह स्ट्रेस लेविल कम करने के साथ इम्युनिटी बढ़ाता है।

सुबह उठकर गर्म पानी

आयुर्वेद के अनुसार सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से शरीर के दोष बेलेंस रहते हैं। साथ ही इससे हमारा पाचन तंत्र मजबूत और मेटाबॉलिज्म तेज होता है।

गिलोय का सेवन

गिलोय हमारी बॉडी के लिए काफी फायदेमंद होती है। ऐसे में आप रोजाना एक चम्मच गिलोय को पानी में डालकर पिएं। इसके सेवन से बीमारियां आपके आस पास नहीं भटकेंगी।

सूर्य की पहली किरण

सूरज की पहली किरण हमारी हेल्थ के लिए काफी जरूरी होती है। इससे जीवन लंबा होता है। सूर्य से मिलने वाले विटामिन-डी से हड्डियां मजबूत और शरीर में एनर्जी रहती है।

लाइफस्टाइल से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

रात में जन्नत बन जाती हैं दिल्ली की ये जगहें