हिंदू धर्म में भगवान सूर्य को विशेष स्थान दिया गया है। उन्हें देवता के रूप में पूजा जाता है।
भगवान सूर्य को प्रत्यक्ष देव माना जाता है और इन्हें जीवन का देवता भी माना गया है। किसी भी व्यक्ति द्वारा सूर्य देव की आराधना करना कल्याणकारी माना गया है।
रविवार का दिन खासतौर पर भगवान सूर्य को ही समर्पित है। छठ पूजा के दौरान सूर्य की उपासना करके उनका आर्शीवाद की कामना की जाती है।
ऐसे में आज हम आपको भगवान सूर्य का आशीर्वाद पाने के लिए केवल 1 उपाय के बारे में बताएंगे। आइए इसके बारे में जानें।
अगर आप सूर्य देव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो ऐसे में सूर्य चालीसा का पाठ करें। आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहेगी।
कनक बदन कुण्डल मकर,मुक्ता माला अङ्ग। पद्मासन स्थित ध्याइए,शंख चक्र के सङ्ग॥
जय सविता जय जयति दिवाकर!।सहस्रांशु! सप्ताश्व तिमिरहर॥ भानु! पतंग! मरीची! भास्कर!।सविता हंस! सुनूर विभाकर॥
विवस्वान! आदित्य! विकर्तन।मार्तण्ड हरिरूप विरोचन॥ अम्बरमणि! खग! रवि कहलाते।वेद हिरण्यगर्भ कह गाते॥
ऐसे में इन दोहा और चौपाई का जरूर जाप करें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com