दूसरों की इन चीजों को भूलकर भी न करें इस्तेमाल


By Amrendra Kumar Yadav21, Apr 2024 06:46 PMjagran.com

वास्तु के नियम

वास्तु शास्त्र में बहुत सारे नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इन नियमों को नजरअंदाज करने से वास्तु दोष लगता है।

दूसरों की चीजों को इस्तेमाल करने की आदत

कई लोगों की आदत होती है कि जो चीज उनके पास नहीं होती है, वे दूसरों की चीजों का इस्तेमाल करने लगते हैं। ऐसा करना वास्तु के नियमों के अनुसार सही नहीं माना जाता है।

न करें इन चीजों का इस्तेमाल

ऐसे में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिनका इस्तेमाल करने से वास्तु दोष लगता है और धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

न पहनें दूसरों की घड़ी

दूसरों की घड़ी का इस्तेमाल कभी भी नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से दुर्भाग्य आता है और आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

न पहनें किसी के जूते-चप्पल

किसी के जूते-चप्पल नहीं पहनना चाहिए, वास्तु के नियमों के मुताबिक ऐसा करने से दरिद्रता आती है। इसके अलावा शनि के दुष्प्रभावों का भी सामना करना पड़ सकता है।

दूसरों के कपड़े पहनने से लगता है वास्तु दोष

कई लोग दूसरों के कपड़े पहन लेते हैं, ऐसा करने से वास्तु दोष लगता है। दूसरों के कपड़े पहनने से नेगेटिविटी आती है। दूसरों के कपड़े पहनने से सेहत को भी नुकसान हो सकते हैं।

न लें किसी का पेन

दूसरों का पेन भी नहीं इस्तेमाल करना चाहिए, ऐसा करने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा करियर पर भी असर पड़ता है।

अंगूठी पहनने से बचें

दूसरों की अंगूठी पहनने से बचना चाहिए, ऐसा करने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

वास्तु के मुताबिक, दूसरों की इन चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com

Chaitra Navratri के छठे दिन इन मंत्रों से करें मां कात्यायनी की पूजा