चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। आइए जानते हैं कि नवरात्रि के छठे दिन किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?
नवरात्रि की शुरुआत 09 अप्रैल से हुई है और इसका समापन 17 अप्रैल 2024 को होगा। नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा करनी चाहिए।
चैत्र नवरात्रि में छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान मंत्र जाप करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आने वाली समस्या दूर होने लगती है।
चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते समय मंत्र का जाप करना चाहिए। कई ऐसे मंत्र हैं, जिसका जाप करने से मां कात्यायनी प्रसन्न होती हैं।
चैत्र नवरात्रि में मां कात्यायनी ‘क्लीं श्री त्रिनेत्रायै नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप लाल चंदन की माला से करना चाहिए।
चैत्र नवरात्रि में ‘चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना। कात्यायनी शुभं दद्याद् देवी दानवघातिनी’ मंत्र का जाप करना चाहिए।
चैत्र नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी को शहद का भोग लगाना चाहिए। इससे मां कात्यायनी की कृपा बनी रहती है।
नवरात्रि में मां कात्यायनी को लाल पुष्प अर्पित करना चाहिए। मां कात्यायनी की पूजा करते समय गुड़हल का फूल चढ़ाना शुभ माना जाता है।
नवरात्रि में पूजा-पाठ की विधि जानने और अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ