गूगल पर सर्च करने से हर सवाल का जवाब मिल जाता है। हालांकि कई ऐसे टॉपिक हैं, जो भूलकर भी गूगल पर सर्च नहीं करने चाहिए। आइए इन टॉपिक के बारे में जानें।
अगर आप गूगल पर बम बनाने का तरीका सर्च करते हैं, तो यह आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है क्योंकि दहशतगर्द बम का इस्तेमाल करते हैं।
भारत में चाइल्ड पोर्न या चाइल्ड क्राइम जैसे सेंसेटिव टॉपिक को लेकर भारत में बेहद सख्त कानून हैं।
अगर आप गूगल पर ऐसा कुछ सर्च करते हैं, तो आपको 5 से 7 साल के लिए जेल में बंद किया जा सकता है। पोस्को एक्ट 2012 में इसका जिक्र है।
गूगल या किसी दूसरे सर्च इंजन पर पाइरेटेड फिल्मों के बारे में सर्च करना गलत है। ऐसा करने से आप मुश्किल में फंस सकते हैं।
भारत में पाइरेटेड फिल्मों को लेकर सख्त कानून बनाया गया है। ऐसे में गूगल पर इस विषय से संबंधित चीजें खोजने पर सजा हो सकती है।
हैकिंग और स्पैम से जुड़े मामलों के बारे में गूगल पर सर्च नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही अनैतिक गतिविधि के बारे में भी सर्च नहीं करना चाहिए।
जन्म से पहले गूगल पर जेंडर सर्च करना अपराध की कैटेगरी में आता है। इसके चलते आपको बैन किया जा सकता है।
गूगल पर किसी अपराध की योजना बनाने से संबंधित चीजें भी सर्च नहीं करनी चाहिए। टेक-ज्ञान से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com