मंदिर से लौटते समय ये गलतियां करने से जीवन भर रहेंगे परेशान


By Farhan Khan25, Jun 2025 05:08 PMjagran.com

मंदिर जाना

हिंदू धर्म में मंदिर जाना और भगवान की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे आपके बिगड़े काम बन जाते हैं और आपकी तरक्की हो सकती है।

मंदिर से जुड़ी गलतियां

आज हम आपको बताएंगे कि आखिर मंदिर से लौटते समय आपको कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

दूसरों के चप्पल-जूते पहनकर न आएं

मंदिर से अकसर लोग अपने चप्पल-जूते न मिलने पर दूसरों के चप्पल-जूते पहनकर चले आते हैं। आपको यह गलती भूल से भी नहीं करनी चाहिए।  

रुक सकती है तरक्की

यह गलती करने से आप जीवन भर परेशान रहेंगे। आपकी तरक्की रुक सकती है। आपके अच्छे दिनों की समाप्ति हो सकती है। कर्ज की समस्या से घिर सकते हैं।  

घंटी न बजाएं  

मंदिर से लौटते समय कभी भी घंटी नहीं बजानी चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता। आपके घर में नेगेटिव एनर्जी का वास हो सकता है।

बिगड़ जाएंगे काम

नेगेटिव एनर्जी का वास होने के साथ-साथ परिवार के सदस्यों की आय भी घट सकती है। आपके काम बनते बनते बिगड़ सकते हैं।

प्रसाद लेना न भूलें

जब भी आप मंदिर से घर आए, तो प्रसाद लेना न भूलें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इससे देवी-देवता नाराज हो सकते हैं और आपकी पूजा असफल हो सकती है।

हो सकते हैं कंगाल

पूजा असफल होने के साथ-साथ आपके घर में धन का आगमन रुक सकता है। आप कंगाल हो सकते हैं। किस्मत का सितारा डूब सकता है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com