किचन में ये चीजें उल्टी रखने से हो सकते हैं कंगाल


By Farhan Khan25, Jun 2025 04:18 PMjagran.com

किचन से जुड़े नियम

हमारे हिंदू धर्म में किचन को लेकर कई तरह के नियम बताए गए हैं। अगर आप इन नियमों का पालन करते हैं, तो आपके जीवन में खुशहाली एवं समृद्धि आ सकती है।

इन चीजों को उल्टा न रखें

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको किचन में भूल से भी उल्टा नहीं रखना चाहिए। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।

कड़ाही उल्टी न रखें  

किचन में कभी भी कड़ाही को उल्टा नहीं रखना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो इससे आपकी कुंडली में वास्तुदोष लग सकता है। आपका प्रमोशन रुक सकता है।

गृह क्लेश की स्थिति

प्रमोशन रुकने के साथ-साथ गृह क्लेश हो सकता है। परिवार की खुशियां भंग हो सकती है। इसके अलावा आपको व्यापार में नुकसान हो सकता है।

नुकीली चीजें

आपको कभी भी किचन में नुकीली चीजें जैसे छुरी और कांटे आदि को उल्टा नहीं रखना चाहिए। इससे आपका जीवन परेशानियों से घिर सकता है।

नकारात्मक ऊर्जा का वास

जीवन परेशानियों से घिरने के साथ-साथ घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है। आपकी किस्मत का सितारा डूब सकता है। आपके काम बिगड़ सकते हैं।

रुक जाएगी तरक्की

काम बिगड़ने के साथ-साथ परिवार के सदस्यों की आय भी घट सकता है। आपके घर में धन का आगमन रुक सकता है। इसके अलावा आपकी तरक्की रुक सकती है।      

तवा उल्टा न रखें

जो जातक तवे को उल्टा रखते हैं, तो इससे उनको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कर्ज की समस्या से घिरे रहेंगे।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com