तुलसी से जुड़ी ये गलतियां करने से मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज


By Farhan Khan27, Nov 2025 10:55 PMjagran.com

तुलसी का पौधा है जरूरी

हिंदू धर्म में कुछ पेड़ पौधों को विशेष महत्व दिया गया है। तुलसी का पौधा इन्हीं में से एक है। इस पौधे में मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का वास होता है। ऐसे में आपको रोजाना तुलसी की पूजा करनी चाहिए।

तुलसी से जुड़ी गलतियां

आज हम आपको तुलसी से जुड़ी कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको भूल से भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। आइए इन गलतियों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

बिना स्नान तुलसी स्पर्श न करें

हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार, तुलसी के पौधे को कभी भी बिना स्नान किए स्पर्श नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो इससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है और आपको धन की हानि हो सकती है।

तुलसी का पौधा अंधेरे में न रखें

अगर आप तुलसी के पौधे को अंधेरे में रखते हैं, तो आपको आज ही इस पर रोक लगानी चाहिए। हिंदू धार्मिक दृष्टि से ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता। आप कर्ज की समस्या से घिर सकते हैं।

तुलसी की सूखी पत्तियां न फेंके

तुलसी की सूखी पत्तियों को कभी फेंकना नहीं चाहिए। इससे आपके साथ कोई न कोई अनहोनी हो सकती है। इसके चलते आपको धन की हानि हो सकती है। आपको इन पत्तियों को नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए।

तुलसी का पौधा रविवार को न लगाएं

अगर आप तुलसी का पौधा रविवार को लगाने की गलती करते हैं, तो ऐसे में आपके काम बनते बनते बिगड़ सकते हैं। आपके घर में धन का आगमन भी रुक सकता है। आप पाई पाई के मोहताज हो सकते हैं।

तुलसी का पौधा दक्षिण-पूर्व दिशा में न लगाएं

तुलसी का पौधा लगाते समय दिशा का खास ख्याल रखना चाहिए। आपको इस पौधे को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाने से बचना चाहिए। इसके बजाय आपको तुलसी का पौधा उत्तर दिशा में लगाना चाहिए।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com