सनातन धर्म में शरद पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन पूजा, जप-तप, गंगा स्नान और दान करने का विधान है।
शरद पूर्णिमा तिथि पर गंगा स्नान कर भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं।
हालांकि, इस वर्ष 28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा तिथि पर चंद्र ग्रहण लगने वाला है। भारत में यह ग्रहण दिखाई देगा।
ऐसे में आइए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और किन चीजों से परहेज करें। ताकि कोई अनहोनी न हो।
चंद्र ग्रहण के दौरान भूलकर भी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को स्पर्श न करें। किसी भी नुकीली चीजों का इस्तेमाल न करें।
गर्भवती महिलाएं भूलकर भी कैंची, चाकू, सुई आदि चीजों का प्रयोग न करें। इसके अलावा न ही किसी का दिल दुखाएं।
चंद्र ग्रहण की रात श्मशान एवं नकारात्मक जगहों पर न जाएं। आपके साथ कुछ अशुभ घटना घटित हो सकती है।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com