मेडिटेशन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। मेडिटेशन करने से आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं।
मेडिटेशन करने से आप अपने काम के प्रति अधिक जागरूक होते हैं। इससे फोकस बढ़ता है। तनाव और डिप्रेशन में कमी आती है।
लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें मेडिटेशन के दौरान न करें। वरना आपको नुकसान हो सकता है।
मेडिटेशन करने का अपना एक अलग पोस्चर होता है। ऐसे में गलत पोस्चर में मेडिटेशन करने से आपकी सेहत बिगड़ सकती हैं।
अगर आप मेडिटेशन के दौरान अपने भविष्य के लिए चिंतित रहेंगे, तो आपकी मेडिटेशन करने की मेहनत बेकार जा सकती है।
मेडिटेशन करने के लिए एक समय निर्धारित करें। समय निर्धारित न करने से इससे मिलने वाले फायदे कम हो सकते हैं। सुबह का समय मेडिटेशन के लिए बेस्ट है।
मेडिटेशन करते वक्त लोग मेडिटेशन से जुड़ी हर बातों के बारे में सही तरीके से पता नहीं लगाते हैं। इस वजह से उन्हें बेहतर परिणाम प्राप्त करने में कठिनाई होती है।
अगर आप मेडिटेशन करते समय ये गलतियां नहीं करते हैं तो ऐसे में आपका मेडिटेशन करना फायदेमंद साबित हो सकता है।