सुबह खाली पेट पिएं इन 2 चीजों का पानी, चर्बी होगी गायब


By Shradha Upadhyay19, Feb 2024 07:36 PMjagran.com

मोटापे की समस्या

आजकल खराब खानपान और बिगड़ती दिनचर्या के चलते हर दूसरा व्यक्ति मोटापे की समस्या से ग्रस्त है। और इससे छुटकारा पाने के लिए वो हर तरह का उपाय भी करने लगता है।

स्वास्थ्य के प्रति सतर्क

मोटापा हर समस्या की जड़ है। ऐसे में हमें आज के समय में बढ़ रही बीमारियों से बचाव के लिए अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क होना बेहद जरूरी है।

फैट बर्निंग

ऐसे में व्यक्ति फैट बर्निंग के लिए तरह-तरह की एक्सरसाइज, योग, डाइट और आयुर्वेदिक उपचार करने लगता है। ताकि वो जल्द वजन काम कर सके।

दिन की शुरुआत

कहा जाता है दिन की शुरुआत यदि अच्छी होती है। तो हमारा मन और तन दोनों अच्छे रहते हैं। ऐसे में हमे अपनी शरीर का ख्याल रखत हुए दिन की शुरुआत करनी चाहिए।

मेटाबॉलिज्म स्ट्रांग रखें

वेट लॉस करने में हमारा मेटाबॉलिज्म सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। क्यूंकि मेटाबॉलिज्म स्ट्रांग रखने से हमे वेट लॉस तेजी से करने में मदद मिलती है।

मॉर्निंग डिटॉक्स वाटर

तो आज हम आपको मोटापे से जूझ रहे लोगों के लिए डिटॉक्स वाटर बताने जा रहे हैं। जिन्हें आप रोजाना सुबह खाली पेट पीकर खुद को स्लिम बना सकती हैं।

अजवाइन का पानी

एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर अजवाइन वेट लॉस में भी काफी मदद करता है। इसके लिए आपको रात में एक गिलास गुनगुने पानी में भिगोकर रख देना है। अब इसम सुबह उठकर एक चुटकी नमक डालकर पीना है।

मेथी का पानी

औषधीय गुणों से भरपूर मेथी दाना शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में सहायता करता है। इसके लिए आपको एक गिलास पानी में कुछ मेथी दाना भिगोकर रख देना है। अब सुबह उठकर इसको खाली पेट छानकर पी लें।

हेल्थ से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ