हिंदू धर्म में हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी चीज के लिए कुछ खास नियम बताए गए हैं। इन नियमों को फॉलो करने से आपकी तरक्की हो सकती है। बंद किस्मत का ताला खुल सकता है। इसमें किचन के नियम भी शामिल है।
आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप किचन की उत्तर दिशा में रखते हैं, तो इससे आप कंगाल हो सकते हैं। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, आपको कभी भी किचन की उत्तर दिशा में भारी सामान नहीं रखना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का खात्मा हो सकता है।
अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में धन की कभी कमी न हो और धन की तिजोरी भी कभी खाली न हो, तो इसके लिए आपको किचन में पानी से जुड़ी चीजें कभी भी भूल से भी नहीं रखनी चाहिए।
जो जातक किचन की उत्तर दिशा में फ्रिज रखते हैं, तो इससे आपके घर में अन्न की कमी हो सकती है। इसके अलावा मां अन्नपूर्णा आपसे नाराज़ हो सकती है। आज ही इस दिशा से फ्रिज उठा लें।
किचन की उत्तर दिशा में सिंक बनाने का मतलब है कि आपके घर में क्लेश शुरू हो सकता है। परिवार पर भी विपत्ति आ सकती है। सदस्यों की आय में भी भारी कमी हो सकती है। नुकसान भी हो सकता है।
अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में खुशहाली और समृद्धि बनी रहें, तो इसके लिए आपको घर की उत्तर दिशा में इन चीजों को नहीं रखना चाहिए। आप इस दिशा में चूल्हा रख सकते हैं।
हालांकि, किचन की उत्तर दिशा में चूल्हा रखते समय आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके मन में किसी भी तरह का नेगेटिव भाव नहीं होना चाहिए क्योंकि नेगेटिव भाव अक्सर काम बिगाड़ सकते हैं।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com