कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिसे घर में खाली नहीं रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि किन चीजों को घर में खाली नहीं रखना चाहिए।
अक्सर लोग घर में कई चीजों को खाली छोड़ देते हैं, जिससे जीवन मेंं नकारात्मकता आ सकती है।
हर घरों में एक पूजन घर होता है। पूजा करने के बाद कभी भी जल पात्र को खाली नहीं रखना चाहिए।
हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि तिजोरी या पर्स को कभी खाली नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से कंगाली आ सकती है।
बाथरूम में कभी भी खाली बाल्टी को नहीं रखना चाहिए, इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।
अन्न भंडार को खाली नहीं रखना चाहिए। अन्न का भंडार जीवन में सकारात्मकता लाता है, इसके साथ ही यह समृद्धि का प्रतीक भी होता है।
घर में किसी तरह के कांटेदार पौधे को नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता आती है।
झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में छिपाकर रखना चाहिए। झाड़ू को उस जगह पर न रखें जहां पर सबकी नजर रहती हो।
आध्यात्म और वास्तु से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ