किचन में ये चीजें रखने से घर में हो सकता है दरिद्रता का वास


By Farhan Khan27, Nov 2025 11:30 PMjagran.com

वास्तु टिप्स में निहित नियम फॉलो करना

वास्तु टिप्स में हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी चीज के लिए कुछ खास नियम बताए गए हैं। इन नियमों को फॉलो करने से आपके जीवन में खुशहाली आ सकती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है।

किचन में न रखें ये चीजें

आज हम आपको बताएंगे कि आखिर किचन में किन चीजों को रखने से घर में दरिद्रता का वास हो सकता है। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

टूटे-फूटे बर्तन न रखें

घर की रसोई में कभी भी टूटे-फूटे या चटके हुए बर्तन नहीं रखने चाहिए। वास्तु टिप्स के हिसाब से इस तरह के बर्तन ठीक नहीं माने जाते। इससे आपके घर में भयंकर गरीबी आ सकती है। आज ही ऐसे बर्तन आउट करें।

खराब उपकरण न रखें

अगर आप अपने घर के किचन में खराब हो चुके उपकरण को अभी भी रखते हैं, तो आज ही इस तरह के उपकरणों को बाहर का रास्ता दिखा दें। इससे अन्न के देवी नाराज हो सकती हैं। अन्न की कमी हो सकती है।

बेकार पड़ा सामान घर में न रखें

आपको किचन में बेकार पड़े सामान को नहीं रखना चाहिए। इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है और नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा हो सकता है। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए।

बासी खाना किचन में न रखें

खराब या बासी हो चुका खाना रसोई में रखने से बचना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो इससे परिवार के बीच प्रेम समाप्त हो सकता है। वहीं घर में कोई न कोई अनहोनी भी हो सकती है।

किचन में शीशा न रखें

आपको अपनी रसोई में कभी भी शीशा नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। इसके चलते परिवार के सदस्यों की तरक्की रुक सकती है। परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

किचन में झाड़ू न रखें

किचन में झाड़ू या किचन में इस्तेमाल होने वाले गंदे कपड़े भी नहीं रखने चाहिए। अगर आप ऐसी गलती करते हैं, तो इससे आपके घर में अन्न की कमी हो सकती है। कर्ज की समस्या हो सकती है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com