बाथरूम न रखें ये 5 चीजें, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल


By Mahak Singh07, Dec 2022 06:35 PMjagran.com

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर और उसके आस-पास रखी हर एक वस्तु का व्यक्ति के जीवन पर शुभ या अशुभ प्रभाव अवश्य पड़ता है।

बाथरूम

इसके अलावा घर में बाथरूम के लिए विशेष वास्तु नियमों का पालन करना चाहिए, क्योंकि इस दिशा से सबसे ज्यादा नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है।

बाथरूम में न रखें ये चीजें

आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार बाथरूम में कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए।

टूटी चप्पल

बाथरूम में कभी भी टूटी हुई चप्पल नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

खाली बाल्टी

बाथरूम में कभी भी खाली बाल्टी नहीं रखनी चाहिए, यह दुर्भाग्य का कारण बनती है, इसलिए बाथरूम में बाल्टी भर कर रखें।

गीले कपड़े

यदि स्नान करते समय कपड़े गीले हों तो उन्हें धुलकर डाल दें, गीले कपड़े को कभी भी बाथरूम में न छोड़ें, क्योंकि इनसे सूर्य दोष होता है।

टूटे बाल

बालों के झड़ने की समस्या आम है लेकिन अगर बाथरूम में टूटे बाल पड़े हों तो उन्हें तुरंत हटा दें, क्योंकि ये दरिद्रता की निशानी होते हैं।

पौधे

वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम में पौधे रखने से भी बचना चाहिए, इससे धन की हानि होती है।