नवंबर में इन राशियों की चमकेगी किस्मत


By Amrendra Kumar Yadav20, Oct 2023 01:32 PMjagran.com

ज्योतिष शास्त्र

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व है। नवंबर का महीना ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है।

शुक्र और शनि का राशि परिवर्तन

इस महीने में शुक्र और शनि एक दिन के अंतराल पर राशि परिवर्तन कर रहे हैं। जिसका सकारात्मक असर कुछ राशियों पर पड़ेगा, इसकी चर्चा करेंगे।

शुक्र का कन्या राशि में प्रवेश

शुक्र ग्रह 3 नवंबर से सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं और 4 नवंबर को शनि ग्रह का प्रवेश अपनी राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे।

शनि कुंभ में 140 दिन तक रहेंगे

शनि ग्रह अपनी राशि में 140 दिन तक रहेंगे। शुक्र और शनि की ये घटना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मेष राशि

इस राशि के लिए यह महीना काफी अच्छा रहने वाला है। इस राशि के लोगों को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। इसके अलावा रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि

इस दौरान लोगों को जल्दी ही सफलता मिल सकती है। इस महीने में इस राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है। किसी कानूनी विवाद में फैसला आपके हाथ में हो सकता है।

मकर राशि

इस राशि के लोगों की नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं व नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान पैतृक संपत्ति में बढोतरी हो सकती है।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com