इन जगहों पर भूल से भी न रखें तुलसी, हो सकते हैं कंगाल


By Farhan Khan05, Jul 2025 04:10 PMjagran.com

तुलसी का पौधा होता है पवित्र

हिंदू धर्म शास्त्र के मुताबिक, तुलसी का पौधा बेहद पवित्र माना जाता है। आपको हर हिंदू घर में यह पौधा आसानी से देखने को मिल जाएगा। तुलसी का पौधा स्वास्थ्य और धन का प्रतीक है।

तुलसी के पौधे की पूजा करना

तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। तुलसी भगवान विष्णु सहित सभी देवताओं का पसंदीदा पौधा है। आपको रोजाना इस पौधे की पूजा करनी चाहिए।

इन जगहों पर न रखें तुलसी

आज हम आपको बताएंगे कि आखिर किन जगहों पर भूल से भी तुलसी नहीं रखनी चाहिए। ताकि आप कंगाल न हो। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

छत पर न रखें तुलसी

तुलसी का पौधा कभी भी छत पर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना बेहद अशुभ माना जाता है। आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का पूर्ण रूप से खात्मा हो सकता है।

आंगन में रखें तुलसी

अगर आप तुलसी का पौधा रखना चाहते हैं, तो इसके लिए आंगन या बालकनी जगह एकदम बेस्ट मानी गई है। इससे घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है।

अंधेरे में न रखें तुलसी

आपको कभी भी तुलसी का पौधा अंधेरे में नहीं रखना चाहिए। इससे आपके परिवार के सदस्यों की आय घट सकती है और आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।

रोशनी में रखें तुलसी

गुप अंधेरे की बजाय आपकी तुलसी का पौधा रोशनी में रखना चाहिए। इससे आपके जीवन में उजाला हो सकता है। आपके जीवन में फिर से खुशियां आ सकती है।  

गंदी जगह पर न रखें तुलसी

तुलसी को कभी भी गंदी जगह पर नहीं रखना चाहिए। इससे देवी-देवता नाराज हो सकते हैं। तुलसी का पौधा हमेशा साफ-सुथरी पर जगह पर ही लगाएं।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com