गठिया के इन लक्षणों को भूलकर भी न करें इग्नोर


By Priyam Kumari02, Sep 2025 01:24 PMjagran.com

आर्थराइटिस की बढ़ती समस्या

बढ़ती उम्र के साथ स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम भी बढ़ जाता है। ऐसे में गठिया जोड़ों की गंभीर समस्या है, जिसे आर्थराइटिस के नाम से भी जाना जाता है।

गठिया के क्या लक्षण होते हैं?

आर्थराइटिस के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करने से यह और बढ़ सकता है। आइए जानते हैं इसके गंभीर लक्षणों के बारे में।

जोड़ों में दर्द

अगर आपके जोड़ों में लगातार या बार-बार दर्द हो रहा है, तो यह गठिया का पहला संकेत हो सकता है।

चलने-फिरने में कठिनाई

सुबह उठते ही पैरों में अकड़न और चलने में परेशानी हो रही है, तो यह भी गठिया की निशानी है। इसलिए समस्या बढ़ने से पहले डॉक्टर से संपर्क करें।

सूजन आना

कभी-कभी प्रभावित जोड़ों में सूजन आ सकती है, वे छूने पर गर्म लग सकते हैं। साथ ही, उसमें लालपन भी नजर आ सकता है।

थकान और कमजोरी

गठिया मरीजों को अक्सर थकान और एनर्जी की कमी महसूस होती है। अगर ये लगातार ये लक्षण नजर आए तो डॉक्टर के पास जरूर जाएं।

लालिमा और जलन

जोड़ों के आसपास लाल रंग और जलन महसूस होना गंभीर संकेत है। ऐसे में समय पर इलाज से गठिया को कंट्रोल किया जा सकता है।

नींद में बाधा

कई बार गठिया के कारण जोड़ों में तेज दर्द और अकड़न की समस्या का सामना करना पड़ सकता है, जिससे नींद पूरी नहीं हो पाती।

अगर ये लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva