नाखून से जुड़े इन संकेतों को भूल से भी न करें इग्नोर


By Farhan Khan17, Jun 2025 03:00 PMjagran.com

नाखून है जरूरी

नाखून हमारे शरीर का अहम अंग होते हैं, जिनका खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। इनमें जरा सी भी गड़बड़ी आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है।

नाखून से जुड़े संकेत

आज हम आपको नाखून से जुड़े कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको भूल से भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। आइए इन संकेतों के बारे में विस्तार से जानें।

नाखून टूटना

अगर आपके नाखून अक्सर टूट जाते हैं, तो यह आपके शरीर में आयरन की कमी को दिखाता है। इसके लिए आपको आयरन से जुड़े फूड्स का सेवन करना चाहिए।

पीले नाखून

पीले नाखून डायबिटीज या फेफड़ों की बीमारी की ओर इशारा करते हैं। ऐसे में इस संकेत को इग्नोर न करें। तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

नाखूनों पर लंबे समय तक सफेद धब्बे रहना

जिन लोगों के नाखूनों पर लंबे समय तक सफेद धब्बे रहते हैं, उन लोगों के शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है। इसके लिए आपको कैल्शियम से भरपूर चीजें खानी चाहिए।

नीले नाखून

नीले नाखून का कनेक्शन डार्ट से जुड़ी डिजीज से माना जाता है। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आपको पोटेशियम से भरपूर चीजें डाइट में शामिल करनी चाहिए।

नाखून के आसपास रेडनेस होना

नाखून के आसपास रेडनेस या सूजन ऑटोइम्यून बीमारी का संकेत हो सकता है। इस संकेत को नजरअंदाज न करें। बिना देरी किए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

नाखूनों में गहरे गड्ढे नजर आना

अगर नाखूनों में गहरे गड्ढे नजर आ रहे हैं, तो यह स्किन संबंधी बीमारियों की ओर इशारा हो सकता है। इसके लिए आपको विटामिन-ई का सेवन करना चाहिए।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com