रात में किडनी कैंसर से जुड़े इन संकेतों को न करें इग्नोर


By Farhan Khan03, Aug 2025 11:00 AMjagran.com

किडनी है जरूरी

किडनी हमारे शरीर का एक अहम भाग है। यह शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने, ब्लड को साफ करने और शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस को बनाए रखने में मदद करती है।

किडनी कैंसर से जुड़े संकेत

आज हम आपको किडनी कैंसर से जुड़े कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताएंगे, जो अगर रात में नजर आ रहे हैं, तो आपको इग्नोर नहीं करने चाहिए। आइए इन संकेतों के बारे में जानें।

बार-बार यूरिन आना

रात में अगर आपको बार-बार यूरिन आ रहा है, तो इस संकेत को आपको इग्नोर नहीं करना चाहिए। यह संकेत सीधा-सीधा किडनी कैंसर की ओर इशारा करता है।

अचानक वजन कम होना

बिना किसी वजह से अचानक आपका वजन धीरे-धीरे कम हो रहा है, तो आपकी किडनी में कैंसर हो सकता है। इसके लिए आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

थकान कम न होना

जब हम कोई काम करते हैं, तो थकान होना आम बात है। अगर आप रात में पूरी नींद ले रहे हैं और थकान फिर भी कम नहीं हो रही है, तो इसका मतलब है कि आपकी किडनी में कैंसर है।

बार-बार बुखार आना

रात में किडनी कैंसर से जुड़े इन संकेतों के अलावा अगर आपको बार-बार बुखार आ रहा है, तो यह संकेत अमूमन किडनी में कैंसर होने की ओर इशारा करता है।

पैरों में सूजन होना

टखनों और पैरों में सूजन होने के कई कारण हो सकते हैं। इनमें से एक कारण किडनी में कैंसर होना भी शामिल है। इसके लिए आपको अपने फैमिली डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

स्मोकिंग न करें

जो लोग रोजाना स्मोक करते हैं। ऐसे लोगों की किडनी में कैंसर होने का खतरा सबसे ज्यादा बना रहता है। ऐसे में आपको स्मोकिंग करने से बचना चाहिए।

लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com