हाथ-पैरों के अनचाहे बालों को हटाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स


By Farhan Khan31, Jul 2025 06:00 AMjagran.com

अनचाहे बाल हटाने के लिए वैक्स कराना  

कुछ लोग हाथ-पैरों के अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्स या शेविंग का सहारा लेते हैं, लेकिन यह प्रोसेस काफी दर्दनाक होता है। इससे बॉडी में जलन और खुजली हो सकती है।

हाथ-पैरों के अनचाहे बाल हटाने की टिप्स

आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताएंगे, जो हाथ-पैरों के अनचाहे बालों को हटाने के लिए काफी प्रभावी और दर्द रहित होती है। आइए इन टिप्स के बारे में विस्तार से जानें।

बेसन और दूध लगाएं

नेचुरल तरीके से हाथ और पैरों के अनचाहे बालों को हटाने के लिए बेसन और दूध का इस्तेमाल एक बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन और 1 चम्मच कच्चा दूध मिक्स करें।

बेसन और दूध लगाने का तरीका

अब इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें। जब ये दोनों चीजें अच्छे से मिक्स हो जाए, तो इस पेस्ट को अपने हाथों और पैरों पर लगाएं और पेस्ट को सूखने के बाद हल्की उंगलियों से त्वचा को रगड़ें।

हेयर रिमूवल क्रीम लगाएं

अगर आप हाथ-पैरों के अनचाहे बाल हटाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप हेयर रिमूवल क्रीम लगा सकते हैं। इस क्रीम से बिना दर्द के आपके बाल आसानी से हट सकते हैं।

बेसन और हल्दी का उबटन

अगर आप केमिकल से बचना चाहते हैं, तो बेसन और हल्दी का उबटन एक बेहतरीन उपाय है। यह नेचुरल तरीके से अनचाहे बालों की ग्रोथ को बेहद धीमा कर देता है।

उबटन बनाने का तरीका

बेसन और हल्दी का उबटन बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन और 1 हल्दी मिक्स करें। इसमें गुलाब जल मिक्स करें। इन चीजों को अच्छे से मिक्स करें।

उबटन ऐसे लगाएं

जब ये चीजें आपस में अच्छे से मिक्स हो जाए, तो इस उबटन को अपने अनचाहे बालों पर लगाएं। जब यह सूख जाए, तो उस एरिया को वॉश कर लें। आपका काम हो जाएगा।  

लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com