आजकल की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण लोग तेजी से आंखों से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। आंखें हमारे शरीर का एक अहम अंग हैं, और इनकी देखभाल बहुत जरूरी है।
आज हम आपको आंखों से जुड़े कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको भूल से भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। आइए इन संकेतों के बारे में विस्तार से जानें।
आज के डिजिटल युग में देर तक मोबाइल और लैपटॉप की स्क्रीन देखना आम बात है। इसके कारण आंखों में दर्द होना शुरू हो जाता है। अगर यह दर्द लगातार बढ़े, तो इसे नजरअंदाज न करें।
अगर किसी व्यक्ति की अचानक से रोशनी कम हो जाए, तो यह ओकुलर माइग्रेन का संकेत हो सकता है। ऐसे में तुरंत अपने फैमिली डॉक्टर से संपर्क करें।
आंखों में दर्द होने के अन्य कारण भी हो सकते हैं, जैसे यूवाइटिस, ग्लूकोमा या कॉर्नियल घर्षण, जो आंखों में गंभीर इंफेक्शन का संकेत हो सकते हैं। ऐसे में डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है।
कुछ रिसर्च के अनुसार, जिन लोगों को हर चीज दो-दो दिखाई देती है, उन्हें कॉर्नियल की समस्या हो सकती है। यह स्थिति आंखों के लिए खतरनाक हो सकती है, इसलिए तुरंत जांच करानी चाहिए।
अगर आपको आंखों से धुंधला दिखाई दे रहा है, तो यह मोतियाबिंद का संकेत हो सकता है। ऐसे में इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
इन संकेतों के अलावा, आप आंखों को हेल्दी रखने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, संतरे, मछली, नट्स और बीज डाइट में शामिल कर सकते हैं।
आंखों से जुड़े इन संकेतों को नजरअंदाज न करें। लेख में दी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.com