होली के दिन दूसरों को ये चीजें देने से आएगी भयंकर गरीबी


By Farhan Khan22, Mar 2024 10:00 AMjagran.com

होली का त्योहार

होली का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा।

ज्योतिष उपाय

होली के दौरान रंग और गुलाल से खेलने की परंपरा है। वहीं, होलिका दहन के दिन कई तरह के ज्योतिषीय उपाय भी किए जाते हैं।

चीजें दान करना

इन उपायों के कारण लोग कई तरह के दान करते हैं। शुभ फलों की प्राप्ति के लिए ऐसा किया जाता है। यह बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता है।

इन चीजों को न करें दान

ऐसे में होली के दिन कुछ चीजों का दान करने से बचना चाहिए। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।

वस्त्र दान करना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होली वाले दिन वस्त्र दान करने से व्यक्ति के जीवन में परेशानियां आने लग जाती हैं। साथ ही आर्थिक संकटों का भी सामना करना पड़ता है।

सुहाग के सामान का दान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन के दिन विवाहित महिलाओं को अपने सुहाग का सामान किसी अन्य महिला को उपहार में नहीं देना चाहिए।

शुक्र की स्थिति कमजोर

ये पति के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है। साथ ही कुंडली में शुक्र की स्थिति भी कमजोर होती है। इस दिन ऐसा बिल्कुल न करें।

धन का दान न करें

होलिका दहन और होली के दिन धन का दान भी नहीं करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

ऐसे में भूलकर भी इन चीजों का दान न करें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com